रिगनी-खरौद| ग्राम पंचायत केसला मंडली चौक, केसला में अखंड नवधा रामायण समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंडली चौक से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से होती हुई काजी नाला पहुंची। वहां जल भरकर श्रद्धालु पंडाल स्थल पर पहुंचे। समारोह के व्यास पंडित संतोष पांडे हैं। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।


