राहौद में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन आज से

भास्कर न्यूज | राहौद राहौद नगर के प्रसिद्ध गादीदाई वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। कथा कथा वाचक पं. ओमप्रकाश शर्मा सुनाएंगे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा और धर्ममय वातावरण बनेगा। कथा आयोजन को लेकर मोहल्ले में भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक चंदेल परिवार ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *