थाना दाखा की पुलिस गैंगस्टर दर्शन सिंह सहोली को नाभा जेल से प्रोडक्शन वॉरंट पर लेकर आई है, जिसे वीरवार को लुधियाना की माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने थाना दाखा की पुलिस को दर्शन सिंह सहोली का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। थाना दाखा की पुलिस फायरिंग के एक मामले को लेकर दर्शन सिंह सहोली से पूछताछ करेगी। इस संबंध में सब-डिवीजन दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि 9 जनवरी की रात गांव बद्दोवाल में दो पक्षों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी, जिसके दौरान गोलियां भी चली थीं। मामले की पूछताछ के लिए गैंगस्टर दर्शन को थाना दाखा की पुलिस ने लुधियाना कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार दर्शन ने ही हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसी संबंध में उसे नाभा जेल से प्रोडक्शन वॉरंट पर लाया गया।


