छात्रों को सीपीआर के बारे में जानकारी दी

लुधियाना | आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में इको क्लब की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य संचालन कमलजीत कौर ने किया। इसमें 350 स्टूडेंट्स, टीचर्स और एनएसएस के कैंडिडेट्स ने भाग लिया। कक्षा 12वीं के छात्र रितेश और अनुज ने सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को सीपीआर की तकनीक को प्रयोग में लाने की जानकारी दी। इस मौके पर कक्षा 12वीं की छात्र जसप्रीत कौर और सनप्रीत कौर ने डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से रक्तचाप के बारे में छात्रों को जागृत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या शुभ लता वैद ने कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *