श्री हरिनाम महा संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों को लेकर राधा माधव मंडल की विशेष बैठक

लुधियाना| अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल सेवक सिद्धपीठ लुधियाना की ओर से आयोजित किए जा रहे 36वें श्री हरिनाम महा संकीर्तन महोत्सव की सफलता को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में बुधवार शाम सिविल लाइंस स्थित अन्नपूर्णा हॉल ग्रीन पार्क में एक विशेष सेवा-अधिकार बैठक का आयोजन किया गया। पं. राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी समागम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई और जिम्मेदारी सौंपी गईं। बैठक के दौरान पं. राज कुमार शर्मा ने बताया कि यह 36वां वार्षिक महोत्सव शहर की धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को नई दिशा देगा। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में कुल चार संकीर्तन सत्र आयोजित किए जाएंगे। अश्वनी ग्रोवर और मंडल की कोर कमेटी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सुरक्षा, लंगर व्यवस्था और पंडाल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। महोत्सव के कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी को पहला संकीर्तन भाई रणधीर सिंह नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में और दूसरा संकीर्तन गउशाला रोड स्थित प्राचीन गउशाला में होगा। वहीं 8 फरवरी को तीसरा संकीर्तन साहनेवाल और चौथा संकीर्तन श्री सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर सिविल लाइंस में आयोजित किया जाएगा। बैठक में बृज मोहन ढींगरा, दीपक शर्मा, संदीप लांबा, सोमनाथ मल्होत्रा, सुरिंदर अरोरा, जीवन अग्रवाल, काले खान, भूषण गुप्ता, राजीव अरोरा, गोल्डी खुराना, अरविन्द गोयल, मदन शर्मा, विनोद ग्रोवर, महिंदर नारंग, राजेश महाजन, आशु आहूजा, नरिंदर शर्मा, मनमोहन भट्ट, प्रिंस छाबड़ा, मनोज मोंगा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *