आज ओले-बारिश का अलर्ट:2 डिग्री चढ़ा पारा, बीती रात 12.6 डिग्री रहा तापमान, इस सीजन का सबसे मजबूत पश्चिमी ​विक्षोभ होगा सक्रिय

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में राजधानी में मौसम पलटेगा। इसके प्रभाव से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से एक ही रात में पारे में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। बीती रात न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज सबसे ज्यादा असर यह पश्चिमी विक्षोभ सीजन का सबसे मजबूत सक्रिय सिस्टम है। इसके असर से जयपुर सहित कई जिलों में आंधी, ओले के साथ सीजन की पहली मावठ होगी। दो दिन तक इसका असर रहेगा। 24 जनवरी को प्रभाव खत्म होगा और दो दिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। पारा 2 से 4 डिग्री लुढ़केगा और सर्दी का दौर फिर से शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *