सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:13 से दोपहर 12:33 बजे तक

भास्कर न्यूज | लुधियाना प्रकृति के शृंगार और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व वसंत पंचमी आज मनाया जा रहा है। लुधियाना सहित पूरे पंजाब में इसे लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। ठंड के बाद मौसम में आई नरमी, सरसों के पीले फूल और धूप की सुनहरी किरणें बसंत के आगमन का संकेत दे रही हैं। पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार वसंत पंचमी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि प्रकृति में नव-चेतना का पर्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा ने जब कमंडल से जल छिड़का, तब चार भुजाओं वाली देवी सरस्वती प्रकट हुईं। उनके वीणा स्पर्श से सृष्टि में स्वर, वाणी और ज्ञान का संचार हुआ। यह दिन माघ शुक्ल पंचमी था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *