लुधियाना | गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रिसिंपल गुरुमंत कौर गिल के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मकता का विकास करना था। मुख्यातिथि के रूप में अमित कुमार झा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हिंदी शाखा के प्रमुख ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


