लुधियाना | बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट में विद्यार्थियों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। यह पहल वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड की तरफ से अपने सीएसआर प्रोजेक्ट ‘दिशा’ के तहत की गई। इस अवसर पर वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सौम्या जैन ने 76 विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म और बैग वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में परिश्रम करने और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला व उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्कूल डायरेक्टर अमिताव घोष ने इस सहयोगात्मक प्रयास के लिए वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड और सौम्या जैन का आभार व्यक्त किया।


