मेडिकल शिक्षा विभाग और आरसीडीएफ के बीच एमओयू:एसएमएस मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के 81 अस्पतालों में खुलेगी ‘सरस कैंटीन व फूड कोर्ट’

एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर, जेएलएन अजमेर, एसएन जोधपुर, आरएनटी उदयपुर, एसपी बीकानेर, कोटा राजमेस से जुड़े 81 अस्पतालों में सरस कैंटीन एवं फूड कोर्ट खुलेंगे। मेडिकल शिक्षा विभाग और आरसीडीएफ के बीच 5 साल के लिए एमओयू हुआ है। मरीजों, परिजनों एवं डॉक्टर्स को स्वच्छ व क्वालिटी युक्त सरस उत्पाद जैसे दूध-जलेबी, समोसा, आइसक्रीम, दही-छाछ, पनीर पकोड़े, मिठाइयों के साथ ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर मिल सकेगा। मसाला डोसा, इडली सांभर, खिचड़ी, दलिया और पानी की बोतल भी मिलेगी। पहले फेज में एसएमएस अस्पताल में तीन जगह फूड कोर्ट खुलेंगे। 6 माह में सभी 81 अस्पतालों में सरस कैंटीन एवं फूड कोर्ट प्रस्तावित है। आरसीडीएफ अस्पतालों में कैंटीन/फूड कोर्ट के लिए जगह 111 रुपए प्रतिमाह किराए पर देगा। सारी व्यवस्था आरसीडीएफ की होगी। चिकित्सा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में होगा अंतिम निर्णय सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में खुलने वाली सरस कैंटीन एवं फूड कोर्ट के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में जल्द मीटिंग होगी। इसमें सस्ती दरों पर शुद्ध एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने, बैठने की व्यवस्था, फूड सेफ्टी एक्ट, मॉनीटरिंग, खुला रखने का समय और निर्माण यूनिट आदि का निर्णय लिया जाएगा। इसमें मेडिकल शिक्षा विभाग, आरसीडीएफ के अधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य व अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। “सरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में सरस कैंटीन व फूड कोर्ट खोलने के लिए आरसीडीएफ से करार हुआ है। जगह चिह्नित की जा रही है।”
-नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, मेडिकल शिक्षा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *