सोना-चांदी में गिरावट, सोने में 4000 और चांदी में 10,000 रुपए के भाव हुए कम

उज्जैन | वसंत पंचमी के एम दिन पूर्व सोना 4000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 10,000 रुपए प्रतिकिलो भाव में गिर चुकी है। अभी भी आसमानी भाव होने से गिरावट का असर कोई खास नहीं रहा। सराफा बाजार में सोना-चांदी की बड़ी जोखिम वाला व्यापार चल रहा है। एक दिन में सोना-चांदी में आई हजारों रुपए की गिरावट का कोई कारण नहीं बताया है। जबकि इस पर सट्टा व्यापार भारी होने से आम व्यापार जाम चल रहा है। इधर, सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक ने बताया 2 दिन से सोना-चांदी बेचने और खरीदने वाले बाजार में नहीं आ रहे हैं। देखा जाए तो एक दिन पूर्व चांदी 3,21,000 रुपए रही, जो गुरुवार को 10,000 रुपए गिरकर 3,11,000 के भाव पर आ गई। इसी प्रकार सोना 1,60,500 रुपए रहा, जो गुरुवार को 4000 रुपए गिरकर 1,56,500 हो गया। इधर, भाव वृद्धि अधिक होने से सराफा पर आश्रित श्रमिक जो आभूषण निर्माण करते हैं, तादाद में 50% की कटौती की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *