रायसेन| विश्व पुस्तक मेला 2026 में सृजन बिंब प्रकाशन, नागपुर की ओर से उल्लेखनीय साहित्यिक उपलब्धि दर्ज की गई। प्रकाशक व साहित्यकार को अपनी नवीन कृति सृजन के शिखर के साथ मेले में पहुंचे। रायसेन के कुंवर इंद्रजीत सिंह की पुष्पांजलि का लोकार्पण किया गया। रायसेन निवासी लेखक की पुष्पांजलि का यह संशोधित संस्करण देवी व शिव भक्ति गीतों के साथ गुप्त नवरात्रि की पूर्व संध्या पर पाठकों को समर्पित किया गया।


