रायसेन| ग्लोबल स्कूल के लिए यह गर्व का क्षण है कि कक्षा 6 की छात्रा गुंजन सराठे ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय आयोजन का हिस्सा है। विद्यालय और क्षेत्र से पहली बार किसी छात्रा की सहभागिता को विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।


