शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्टियों ने लंगर सेवा लगाई

अमृतसर| शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्ट की ओर से पिछले कई बरसों से जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर सेवा शुरू की गई। कमेटी की ओर से रोजाना दोपहर एक से लेकर लगाए जाने वाली लंगर सेवा को ग्रहण करने कई लोग पहुंचते हैं। मंदिर ट्रस्टी, प्रधान जतिंदर अरोडा और महासचिव संजय अरोड़ा की रहनुमाई में संगत के सहयोग से लगाई जाने वाले लंगर से पहले पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। उन्होंने लंगर का मंदिर के देवी देवताओं को भोग लगाकर सभी को प्रसाद के रूप में बांटा। लंगर बांटने वाले सेवादार अवधेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस सेवा को करने में मजा आता है। इसलिए वह रोजाना दोपहर को सेवा को निभाने आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *