30 ने पूरा किया राजमिस्त्री का प्रशिक्षण

दोरनापाल| सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए प्रोजेक्ट उन्नति के तहत आयोजित 30 दिवसीय आवासीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन हुआ। एसबीआई-आरसेटी के सहयोग से 23 दिसंबर को शुरू हुए प्रशिक्षण में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 30 अकुशल श्रमिकों का चयन किया गया था। एक माह की अवधि में उन्हें आवास निर्माण की आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पद्धति, सामग्री प्रबंधन, लागत नियंत्रण और सुरक्षा मानकों का सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मूल्यांकन परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफल रहे। जिपं सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। प्रशिक्षण पूरा करने वाले हितग्राहियों को 7830 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *