अमृतसर| श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर के नवनियुक्त सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आनंद बंसल को पदभार संभालने पर मारवाड़ी समाज की ओर से सम्मानित किया गया। मंदिर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समाज सेवी अनुज खेमका और आशीष खेमका की टीम ने आनंद बंसल को चुनरी ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अनुज खेमका ने बताया कि मारवाड़ी समाज के चुनाव 25 जनवरी (रविवार) को भूतनाथ शिवाला की मंडी में कराए जाएंगे। इस अवसर पर शंकर अरोड़ा, सुनील नैयर, अश्विनी जोशी, आदिल, मुकेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


