हनुमानगढ़| एनडीपीएस कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश पृथ्वीपालसिंह ने गुरुवार को नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में आरोपी जसप्रीत को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गोलूवाला पुलिस ने 21 मई 2020 को आरोपी जसप्रीत के कब्जे से नशीली दवाओं के 221 पत्ते बरामद किए थे।


