घुमंतू समुदाय की महिलाएं मुख्य समारोह में लेंगी भाग

बाड़मेर. घुमंतू परिवार की महिलाओं का स्वागत करते हुए। भास्कर न्यूज | बाड़मेर घुमंतू समुदाय की महिलाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगी। यह अवसर डीएसटी समुदाय के लिए ऐतिहासिक, भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहेगा। संस्था कार्यक्रम अधिकारी चोरूलाल सैन ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर महिला मंडल डीएसटी आगोर की ओर से उतरलाई रोड स्थित कौशल विकास केंद्र में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संस्था स्तर पर महिलाओं का माल्यार्पण के जरिए अभिनंदन के साथ उत्साहवर्धन किया। महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से संचालित सीड परियोजना के अंतर्गत घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय मंच पर घुमंतू महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता संस्था निदेशक आदिल खान ने बताया कि समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह में राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह एवं परेड में बाड़मेर, जैसलमेर एवं बीकानेर जिलों से डीएसटी समुदाय की 31 महिलाएं विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े इस समुदाय की महिलाएं आज देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व में भाग लेकर पूरे समाज को गौरवांवित करेगी। उन्होंने बताया कि यह महिलाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगी। अबरार मोहम्मद ने कहा कि आज यह महिलाएं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे डीएसटी समाज के सपनों और उम्मीदों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कार्यक्रम में बबीता ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। घुमंतू समुदाय की महिला नंदा, संतोष, शुशिया, गीता एवं डाली बाई ने कहा कि ये उनके लिए ऐतिहासिक पल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *