कालिका पेट्रोलिंग दल ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए

बाड़मेर | लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरडी नाडी बाड़मेर में जिला पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग दल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महिला कांस्टेबल हीरो, मिरगो व जीयो ने विद्यालय की कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। आत्मरक्षा प्रभारी ​रितू व पीएमश्री प्रभारी सुरेश इणखिया ने बताया कि जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती से आत्मविश्वास के साथ निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान नरेश सोनी, मांगीदान, जयसिंह, हरजीराम, मनीषा, धापू , पप्पू व कमला उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *