मतदाता दिवस पर आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां

भास्कर न्यूज | बाड़मेर निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न स्तरों पर गतिविधियों को आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम मेरा भारत, मेरा वोट एवं टैग लाइन सिटीजन एट दी हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है। उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस पर जारी थीम, टैग लाइन एवं लोगो का विभिन्न राजकीय पत्रों, वेबसाइट आदि में अधिकाधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए है। थीम आधारित पोस्टर एवं बैनर को जिला स्तरीय कार्यालय, ईआरओ कार्यालय एवं मतदाता सुविधा केन्द्र पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल कार्यक्रमों में बीएलओ की ओर से नव पंजीकृत मतदाताओं को सम्मानित कर उनको ईपिक कार्ड प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *