आगरा में चलती कार में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर:सेंट्रल लॉक के चलते अंदर फंसा, CNG सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

आगरा में CNG सिलेंडर फटने से कार में आग लग गई। इस हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिर कार से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के मघटई में गुरुवार रात हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया- आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग इसे बुझाने नहीं पाए। पुलिस के मुताबिक कार में अकेले चालक ही था। सेंट्रल लॉक होने के चलते वो बाहर नहीं आ पाया। अब पढ़िए पूरा मामला
घटना कस्बा बिचपुरी में मघटई तिराहा के पास की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं। सेंटर लॉक होने के कारण चालक सवार उसी में फंस गए। सूचना पर जगदीशपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल कार की आग पर काबू पाया। चालक मदद के लिए चीख रहा था
पुलिस ने बताया कि कार में इतनी तेजी से आग लगी थी कि चालक उसमें से बाहर नहीं आया पाया। चालक मदद के लिए चीख रहा था। लोगों को बुला रहा था। मगर, कार से उठ रही आग की भीषण की लपटों की वजह से कोई उसे बचाने नहीं गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया- आग से पूरी कार खाक हो गई है। चालक की भी मौत हो गई है। शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया है। मृतक पहचान वीरेंद्र ठाकवानी निवासी कमला नगर के रूप में हुई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. कानपुर में ट्यूशन टीचर, बॉयफ्रेंड समेत 3 को उम्रकैद:कारोबारी के बेटे की किडनैपिंग करके हत्या की, 30 लाख की फिरौती मांगी थी कानपुर में कारोबारी के बेटे कुशाग्र की हत्याकांड में ट्यूशन टीचर समेत 3 को उम्रकैद की सजा हुई है। कोर्ट ने कहा कि तीनों दोषियों को मरते दम तक जेल में रखा जाए। मां सोनिया कनोडिया रोते हुए बोलीं- तीनों को फांसी होनी चाहिए। अभी मेरा घाव भरा नहीं है, जैसे इन लोगों ने मेरे बच्चे का गला दबाकर मारा है। वैसे ही उनका भी गला दबना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *