उम्र 70, फुर्ती युवाओं जैसी; अपने सटीक शॉट से 6 खिलाड़ी नेशनल क्वालीफाई

खेल प्रशाल में राज्य रैंकिंग वेटरंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 40 से 70 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि खेल के प्रति लगन उम्र की मोहताज नहीं होती। खिलाड़ियों ने रिफ्लेक्स, सटीक शॉट्स सभी को प्रभावित किया। बड़ी विशेषता उनका अनुभव, अनुशासन और धैर्य रहा, जिसने हर मैच को खास बना दिया। शहर के प्रमोद सोनी, विपिन पंडित, किशोर मोटवानी, विशाल जोशी, मनोज शर्मा, नीता वैष्णव ने खिताबी सफलता के साथ नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। 70 वर्षीय प्रमोद सोनी ने बताया कि वह सुबह स्विमिंग के अलावा जिम में एक्सरसाइज करते हैं। शाम को युवा खिलाड़ियों के साथ करीब 2 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। वे अपनी डाइट का काफी ध्यान रखते हैं। 65 वर्षीय विपिन पंडित अपने रूटीन को पूरे अनुशासन के साथ फॉलो करते हैं। एक्सरसाइज और रोजाना प्रैक्टिस उनके रूटीन में शामिल है, जिसे वह एक भी दिन मिस नहीं करते हैं। आत्मविश्वास बना रहता है एमपीटीटीए के चेयरमैन ओम सोनी का कहना है कि एक तरफ युवाओं के नशे में लिप्त होने की खबरें सुनने को मिलती हैं। वहीं दूसरी ओर यह स्पर्धा यह सिखाती है कि बढ़ती उम्र में भी नियमित खेल से स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बना रहता है। अनुभव आधारित खेल रणनीति, धैर्य और फिटनेस पर ध्यान देकर कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक सक्रिय रह सकता है। वेटरंस टेबल टेनिस ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर खेल से जुड़ाव जीवन को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाए रखता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *