बाइक फिसलने से युवक घायल, सिर में लगी चोट:लोगों ने नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया, जुडमनिया गांव के पास हादसा

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जुडमनिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक सड़क पर गिर पड़ा। घायल को इलाज के लिए नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए हैं। हादसा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे जुडमनिया-मुरली मार्ग पर हुआ। जुडमनिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामसुख साकेत अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी अचानक गांव के पास ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में रामसुख को काफी चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रामसुख को संभाला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *