भागीरथपुरा हादसा; 70% हिस्से का काम इस माह होगा पूरा:स्वास्थ्य विभाग बोला- एडमिट 11 मरीजों में से 9 को दूसरी बीमारियां भी, एक वेंटिलेटर पर

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के मामले में क्षेत्र के 30% हिस्सों में रोज एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय शुरू हो गया है। इसके साथ ही नियमित टेस्टिंग हो रही है। हालांकि अभी रहवासियों का विश्वास कायम होने में समय लगेगा। अधिकांश रहवासी तो आरओ और टैंकर का पानी ही उपयोग कर रहे हैं। बाकी 70% हिस्सों में जो पाइप लाइन का काम चल रहा है वो इस माह पूरा हो जाने की उम्मीद है। दरअसल हादसे के बाद यहां जो काम शुरू हुआ उसमें 30% हिस्सा वह है जहां दो साल पहले मुख्य पाइप लाइन डाली गई थी। फिर भी हादसे के बाद यहां हर लीकेज चेक करने के साथ एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई शुरू हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के मुताबिक बाकी 70% हिस्से में खास काम नई मेन पाइप लाइन डालने का तेजी से चल रहा है। जनवरी अंत तक उसे पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र में रोज 50 से ज्यादा टैंकरों से पानी वितरण किया जा रहा है। कुछ हिस्सों में पाइप लाइन काम के चलते टैंकर गलियों के नजदीक तक पहुंचाए जा रहे हैं ताकि लोगों को कम दूरी तक आकर पानी भरना पड़े। उधर, इस मामले में अब तक 25 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन पहले प्रशासन ने 4 मौतें, फिर 6 मौतें मानी थी। इसके बाद हाई कोर्ट में पेश रिपोर्ट में 21 मौतों में से 15 मौतें मानी। अभी अगली स्टेटस रिपोर्ट 27 जनवरी को पेश किया जाना है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के मुताबिक वर्तमान में अपोलो हॉस्पिटल में 58 वर्षीय पुरुष का पैर में गंभीर इंफेक्शन और किडनी की बीमारी का इलाज जारी है। केयर सीएचएल अस्पताल में 23 वर्षीय महिला एमचीबी, बेसल मेनेजाइटिस विथ हाईड्रोसिफेलस से ग्रस्त है। अरबिंदो अस्पताल में 63 साल के पुरुष कई चिकित्सकीय जटिलताओं जैसे एमटीबी., हाई ब्लड प्रेशर , वायरल हैपेटाइटिस के कारण एडमिट है। 66 वर्षीय महिला लिवर में सूजन और संक्रमण से पीड़ित हैं। 70 वर्षीय पुरुष गंभीर चोटों के कारण और एसडीएच से ग्रस्त है। दो अन्य मरीज जो कि वार्ड में एडमिट हैं और डायरिया से पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे बी बॉम्बे हॉस्पिटल में 65 वर्षीय पुरुष मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और इनसेफेलोपैथी से ग्रस्त है। 65 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय पुरुष सेंसरी पॉलीन्युरोपैथी से पीड़ित है। 67 वर्षीय महिला हायपोक्सिक इस्कीमिक इनकिफेलोपैथी यानी ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई अस्वस्थता से एडमिट है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में दूषित पानी ने चार बेटियों का पिता छीना इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के चलते चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घर के कमाने वाले मुखिया की तबीयत दूषित पानी के कारण बिगड़ी और कुछ ही दिनों में उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने सवाल है- अब क्या होगा…? हेमंत गायकवाड़ (50) की मंगलवार (20 जनवरी) रात को अस्पताल में मौत हो गई। पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने को कह दिया।पूरी खबर पढ़ें ​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *