17 स्कूली बसें चेक कीं, दो वाहनों के चालान काटे

जालंधर| पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर वीरवार को सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती और जिला प्रोग्राम ऑफिसर मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में स्कूल गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन करने वाली दो स्कूल बसों के चालान काटे गए। कैंपेन के दौरान प्राइवेट स्कूलों की करीब 17 बसों के कागज चेक किए गए। वहीं, बस चालकों को सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की शर्तों के बारे में भी जागरूक किया गया। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पॉलिसी की शर्तों को पूरा नहीं करने वाली गाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल गाड़ियों के ड्राइवरों के पास गाड़ी के पूरे दस्तावेज होने चाहिए। इस मौके पर संदीप कुमार, गौरव कुमार, कंचन और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *