तंजानिया में सोने की खदान में साझेदारी का झांसा, कारोबारी से 1.90 करोड़ रुपए की ठगी

रायपुर के कारोबारी व उसके जीजा से तंजानिया में सोने की खदान में साझेदारी दिलाने का झांसा देकर 1.90 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को विदेशी सोने की खदान का संचालक बताते हुए दोनों को विदेश ले जाकर खदान दिखाई व मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में उनसे बड़ी रकम जमा कराई और लगातार गुमराह करता रहा।पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन इलाके में रहने वाले कारोबारी समर्थ बरडिया से फरवरी 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से यश शाह नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया था। आरोपी ने दावा किया कि वह तंजानिया स्थित एक सोने की खदान का संचालक है और उसमें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी उपलब्ध है। इसके बदले उसने करीब 2.50 करोड़ रुपए निवेश करने का प्रस्ताव दिया। मार्च 2024 में यश शाह रायपुर आया और समर्थ बरडिया व उनके जीजा मुकुल चोपड़ा से मुलाकात की। उसने खदान से जुड़ी जानकारी दी और दोनों को अपने साथ तंजानिया ले गया। वहां सोने की खदान दिखाई गई और एसकेएम बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड नामक फर्म के जरिए 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दिलाने का भरोसा दिलाया गया। आरोपी की बातों पर विश्वास कर दोनों ने कुल 1.90 करोड़ रुपए उसके बैंक खाते में जमा कर दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खदान संचालन और खनन अधिकार से जुड़े दस्तावेज दिखाए, जो बाद में फर्जी पाए गए। रकम मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। जांच में सामने आया कि उसके पास किसी भी खदान का खनन अधिकार नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *