पटना | पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में विवेकानंद उद्यान व वानस्पतिक उद्यान का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, बैकुंठपुर सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, डीईओ विनोद कुमार राय, सहायक संचालक शिक्षा विभाग जितेंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष गीता राजवाड़े, रविशंकर शर्मा, महेश मिश्रा, रेखा वर्मा, राजेंद्र पाण्डेय, शंकर सोनी, सुशील सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर समेत सभी अतिथियों ने रिबन काटकर और पौधे रोपकर विवेकानंद वाटिका व वानस्पतिक उद्यान का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न चित्रों का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ महाविद्यालय में आयोजित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शिरकत की। प्राचार्य डॉ. शिवशंकर राजवाड़े ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सहा प्राध्यापक डॉ. बरखा सिंह ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य के प्रतिवेदन वाचन के बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़कर सिविल सेवा की मार्ग पर आगे बढ़ने की सलाह दी। डॉ. चतुर्वेदी ने लगन और निरंतर प्रयास कर मन और लगन से कार्य कर सफलता प्राप्त करने की सीख दी।


