मुलमुला| भारतीय जनता पार्टी मंडल मुलमुला की संगठनात्मक इकाई का विस्तार किया गया है। धनजीत कुमार सिंह को मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। धनजीत कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा।


