एलएनआईपीई : पौने तीन करोड़ खर्च कर फिर से तैयार कराया फुटबॉल मैदान, ऊबड़-खाबड़ इतना कि प्रैक्टिस नहीं कर सकते

एलएनआईपीई के फुटबाल मैदान को फिर से तैयार कराने में लगभग पौने तीन करोड़ खर्च किए गए। इसके पीछे दलील दी गई कि तकनीक का उपयोग कर मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। अब ये मैदान खेलने लायक नहीं रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब छात्र मैदान में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। मैदान समतल नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आए दिन चोट लगने लगी। इसके चलते किसी खिलाड़ी को लिगामेंट इंजरी हुई तो किसी का घुटना चोटिल हो गया। इसके चलते वे करीब 3 सप्ताह मैदान से भी दूर रहे। अब वह दूसरे मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। मैदान तैयार करने में हुई लापरवाही की शिकायत हुई, लेकिन जांच शुरू नहीं हो सकी है। गुरुवार को जब भास्कर की टीम संस्थान पहुंची, तब मैदान के गड्ढों को भरने के लिए बजरी डाली जा रही थी। कर्मचारी ने बताया कि बजरी डालने के बाद पानी डालकर गड्ढे भर रहे हैं। जानिए… निर्माण में कैसे लापरवाही बरती गई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *