15 किलो वजनी एक साथ 5 अजगर का रेस्क्यू, VIDEO:मेड़ में घुसे अजगर को 3 युवकों ने खींचा; बोरी में भरकर जंगल ले गए

रायगढ़ जिले में किसान के खेत से एक साथ 5 अजगर का रेस्क्यू किया गया है। पुसौर ब्लॉक के ग्राम जामपाली में चित्रसेन चौहान का खेत है जहां अक्सर सांप निकलते रहते है, लेकिन 21 जनवरी को किसान ने एक साथ 5 अजगर देखा। जिसके बाद स्नैक रेस्क्यू टीम को कॉल कर बुलाया। रेस्क्यू टीम के लिए अजगर पकड़ना एक चैलेंजिंग था। क्योंकि सभी अजगर बहुत फुर्तीले थे। उनका वजन 13 से 15 किलो था और 8-9 फीट लंबे थे। जैसे ही उनको पकड़ने की कोशिश करते वे बिल में घुस जाते या फुफकारने (फू-फू) लगते। आखिर मशक्कत करते 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी अजगरों को बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल छोड़ा गया। अजगर के रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए खेत में जाने से डरने लगे ग्रामीण इस घटना के बाद अब गांव में ग्रामीण अपने ही खेतों में जाने से डरने लगे है। किसान चित्रसेन चौहान ने बताया कि उनके खेत में एक-दो नहीं बल्कि 5 अजगर निकले थे और वे समय-समय पर निकलते रहते हैं। बुधवार (21 जनवरी) को सभी अजगर खेत में एक साथ देखे गए। जिसके बाद स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन टीम के अजय सिंह, आयुष, प्रियांशु और उनकी टीम मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके जाने के बाद अजगर खेत के मेड़ में बने बिल में घुस गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वे नहीं निकले, तो ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर पकड़ने की डिमांड की। ऐसे में गांव के अन्य ग्रामीण युवाओं के सहयोग से मेड़ में गड्ढा किया गया और एक-एक कर 5 अजगर वहां रेस्क्यू किया गया। 8-9 फीट के सभी अजगर स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन के अजय सिंह ने बताया कि अजगर की लंबाई तकरीबन 8-9 फीट की रही होगी। एक अजगर का वजह करीब 13-15 किलो रहा होगा। उन्हें पकड़ने में सुबह 11 बजे से दोपहर लगभग साढ़े 3 बज गए। काफी मशक्कत के बाद सभी अजगर का रेस्क्यू किया गया। सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया अजय ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी इसके लिए कॉल आया था, लेकिन सांप तुरत अपने बिल में घुस जाते थे। बुधवार (21 जनवरी) को एक साथ नजर आने के बाद दोबारा कॉल आया था। किसी तरह उनका रेस्क्यू किया गया और उन्हें नवापाली क्षेत्र की ओर जंगल में खुले स्थान में सुरक्षित छोड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *