बच्चों के हॉस्पिटल में 41 यूनिट ब्लड जुटाया:डायरेक्टर बोले-ब्लड डोनेशन बड़ा दान, इससे किसी की जान बचती है

सवाई माधोपुर में बच्चों के अस्पताल फर्स्ट लाफ पॉलीक्लिनिक की दूसरी एनीवर्सरी पर गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 41 यूनिट ब्लड इकठ्ठा हुआ। ​​​​पॉलीक्लिनिक के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने कहा- ब्लड डोनेशन सबसे बड़ा दान है। खून से लोगों की जान बचाई जाती है। इसलिए समय समय पर स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए। यहां रक्तदान शिविर गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। मां सरस्वती के चित्र के आगे दीपक जलाया। चीफ गेस्ट राजस्थान ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर सुदर्शन पारीक और विशिष्ट अतिथि एपेक्स रणथंभौर सेविका के सीईओ अभिमन्यु सिंह और डॉ. अतुल जैन रहे। कैंप की अध्यक्षता प्रमुख होटल व्यवसायी कैलाश जैन ने की। फर्स्ट लाफ पॉलीक्लीनिक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को निदेशक डॉ. मनीष शर्मा की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गजेंद्र सिंह नरूका, शिवकुमार पारीक, गजेन्द्र भारद्वाज, आकाश भारद्वाज, सुधीर शर्मा, रजत भारद्वाज, भास्कर पारीक, मुरली गौतम, अजय बसवाल, प्रतीक जांगिड सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *