छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा–सिवनी नेशनल हाईवे पर एक डंपर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना ग्राम ईसरा उमरिया के पास बुधवार रात को हुई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 10 मिनट बाद उसी स्थान पर एक और हादसा
बताया जा रहा है कि इस हादसे के करीब 10 मिनट के भीतर ही उसी स्थान पर एक अन्य वाहन भी आकर टकरा गया। हालांकि वाहन की रफ्तार कम होने के कारण उसमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। ब्लैक स्पॉट में शामिल है यह इलाका
यह क्षेत्र यातायात विभाग की सूची में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है। यहां पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। डंपर जब्त, जांच जारी
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को थाने में खड़ा करवा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।


