सागर में पकड़ाया 5 फीट लंबा मादा कोबरा:जर्दा गोदाम में रखी बोरियों के बीच छिपा था, 20 दिन पहले इसी गोदाम से पकड़ा था नर सांप

सागर के सदर इलाके में स्थित जर्दा गोदाम से 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा गया है। यह सांप मादा है। सांप गोदाम में रखी बोरियों के बीच छिपा बैठा था। कर्मचारियों ने देखा तो स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सांप का सुरक्षित पकड़ा है। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले के पास जर्दा रखने बनी गोदाम में सांप होने की सूचना मिली थी। गोदाम में मजदूर काम कर रहे थे। तभी उन्होंने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। मजदूर गोदाम से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर बबलू मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। गोदाम में पहुंचे तो सांप जर्दा की बोरियों के बीच छिपा बैठा था। मजदूरों की मदद से बोरियों को हटवाया गया। लेकिन सांप बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप मादा कोबरा प्रजाति का है। जिसकी लंबाई करीब 5 फीट है। यह सांप काफी पुराना है। कोबरा बेहद जहरीला सांप होता है। किसी को डस ले तो जान जा सकती है। स्नेक कैचर ने बताया कि करीब 20 दिन पहले इसी गोदाम से करीब 6 फीट लंबा नर कोबरा पकड़ा था। यह जोड़ा था जो गोदाम और आसपास के क्षेत्र में था। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। समय रहते दोनों का रेस्क्यू कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *