जयपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, पड़ोसी ने ऐंठे लाखों के गहने-कैश

जयपुर में एक महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। उसने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि पड़ोसी के ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से वह परेशान थी। सांगानेर थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गुरुवार रात आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASI नरेश कुमार ने बताया- सांगानेर की रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने सुसाइड किया है। 15 जनवरी को परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे महिला ने अपने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के लौटने पर गेट अंदर से लॉक मिला। काफी आवाज लगाने व खटखटाने के बाद भी अंदर से जबाव नहीं आया। अनहोनी के चलते धक्का देकर गेट तोड़कर अंदर पहुंचने पर महिला फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। ब्लैकमेल कर कैश-गहने ऐंठे
सांगानेर थाने में मृतका के परिजनों ने गुरुवार रात आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक की ओर से ब्लैकमेल किया जा रहा था। ब्लैकमेल कर आरोपी ने करीब 5 लाख से ज्यादा कैश और सोने के गहने ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग के लिए आरोपी की ओर से कॉल किए जा रहे थे। परिचित के जरिए ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर का पता चलने पर परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *