दीवार में सुराग के झगड़े में सिर फूटे:एक महिला को गंभीर हालत में अलवर लेकर आना पड़ा, तीन जने घायल

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव गारु में मकान की दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पक्ष के दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
गारू गांव निवासी लक्ष्मण सैनी के मकान की दीवार में एक पुराना सुराख था। बताया गया कि पड़ोसी परिवार ने उस सुराख में लकड़ी का टुकड़ा लगा रखा था। जब लक्ष्मण सैनी ने दीवार की मरम्मत एवं प्लास्टर कराने के उद्देश्य से उस लकड़ी के टुकड़े को हटा दिया, तो इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी रमेश सैनी, लालाराम और हेमराज सहित कई लोगों ने लक्ष्मण सैनी के परिवार पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में लक्ष्मण सैनी की पत्नी हरदेई, पुत्र अमरचंद और बहू पूनम घायल हो गए। इनमें हरदेई की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल लेकर आना पड़ा। यहां इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *