स्टार एयर फिर शुरू करेगी इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट:समर शेड्यूल में छोटी एयरलाइंस को मौका; 7 शहरों के लिए स्लॉट की मांग

एविएशन सेक्टर में इस बार सबसे खास समर शेड्यूल तैयार किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस की गड़बड़ी के बाद विमानन मंत्रालय ने छोटी एयरलाइंस को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई नए सेक्टर देने की योजना बनाई है। इंदौर से स्टार एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस एक दर्जन से अधिक शहरों के लिए उड़ान मांग रही हैं। स्टार एयर ने इंदौर-अहमदाबाद उड़ान की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने समर शेड्यूल में सात शहरों के लिए स्लॉट की मांग की है। दरअसल, छुट्टियों के मौसम में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती है। इस वजह से मार्च से नए शेड्यूल के तहत उड़ानें चलेंगी। इंदौर एयरपोर्ट इस शेड्यूल के तहत 24 घंटे खुला रहेगा। रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक 8 से 12 उड़ानों की योजना है। स्टार एयर ने सबसे पहले इंदौर-अहमदाबाद उड़ान की मांग की है। यह उड़ान 29 मार्च से शुरू होगी। इसके अलावा, बैंगलोर और गोंदिया के लिए उड़ानें पहले से संचालित हैं। इस बार दक्षिण भारत के राज्यों से इंदौर को जोड़ने के लिए त्रिवेंद्रम, कोच्चि, बागडोगरा और गुवाहटी समेत अन्य शहरों की उड़ानों के लिए यात्रियों का सर्वे किया जा रहा है। इंदौर-गोंदिया फ्लाइट फिर से शुरू इंदौर से गोंदिया के लिए स्टार एयर की फ्लाइट 26 जनवरी से फिर से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार चलेगी। इस उड़ान का किराया 3,000 रुपए रहेगा। यह रहेगा शेड्यूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *