19 घंटे बाद प्रशासन और ग्रामीणों में बनी सहमति:दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बलरिया गांव में युवक लोकेश गुर्जर की संदिग्ध हालत में मौत के बाद थाने के बाहर चल रहा प्रदर्शन गुरुवार दोपहर समाप्त हुआ। बरवाड़ा थाने पर शव रखकर 19 घंटे तक चले धरने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। यह सहमति आरोपी गिरफ्तारी, पुलिस जांच और मुआवजे से जुड़े बिंदुओं पर बनी। 19 घंटे तक थाने के बाहर शव रखकर धरना लोकेश गुर्जर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण बुधवार शाम 6.00 बजे चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाने के बाहर शव को लेकर धरने पर बैठ गए। पूरी रात धरना जारी रहा। गुरुवार दोपहर करीब 2.00 बजे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी। तब तक करीब 19 घंटे तक थाने के बाहर प्रदर्शन चलता रहा। आरोपी गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की मांग धरने पर बैठे ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, शव नहीं उठाया जाएगा। डूंगरी के पास अचेत मिला था लोकेश ग्रामीणों के अनुसार लोकेश गुर्जर बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव की डूंगरी के पास अचेत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर परिजन उसे चौथ का बरवाड़ा CHC लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया, लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत से पहले थाने में दी थी रिपोर्ट ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश गुर्जर ने मौत से पहले बुधवार सुबह चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाने में बहादुर मीणा सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो लोकेश की मौत टाली जा सकती थी। हत्या का आरोप, जहर देने की बात परिजनों और ग्रामीणों ने लोकेश गुर्जर की मौत को हत्या बताया है। उनका आरोप है कि लोकेश को साजिश के तहत जहर दिया गया। घटना के बाद भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और संदिग्धों को हिरासत में नहीं लिया गया। इसी को लेकर आरोपी गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। बहादुर मीणा पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने बलरिया गांव के बहादुर मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि लोकेश की मौत संदिग्ध हालात में हुई और इसमें नामजद लोगों की भूमिका है। रातभर बातचीत, दोपहर में बनी सहमति मामले को लेकर तहसीलदार और एसडीएम की ओर से ग्रामीणों से कई दौर की बातचीत की गई, लेकिन देर रात तक कोई समाधान नहीं निकल सका। गुरुवार दोपहर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी। इन मांगों पर बनी सहमति प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई सहमति के अनुसार लोकेश गुर्जर मामले में दोषी लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ 2 दिन में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी। आरोपी बहादुर मीणा और उसके साथ घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ———————————— यह खबर भी पढ़े सवाई माधोपुर में डूंगरी के पास मिला युवक का शव: परिजन बोले- हत्या हुई, बॉडी के साथ थाने के बाहर किया प्रदर्शन चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बलरिया गांव में एक युवक की बुधवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने बुधवार देर शाम को चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाना में शव लाकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *