नमाज अदा करने वालों की बनेगी लिस्ट:गर्भगृह में पूजा, संरक्षित परिसर में नमाज; पर रास्ते होंगे अलग-अलग, पास जारी करेंगे कलेक्टर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में पूजा और नमाज दोनों होंगी। दोनों पक्षों के लिए पूजा और नमाज के स्थान तथा आने-जाने के रास्ते अलग-अलग तय किए गए हैं। गुरुवार देर शाम जिला प्रशासन के साथ हिंदू संगठनों और मुस्लिम समाज की बैठक हुई। इसमें प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जानकारी दी। इसके अनुसार हिंदू संगठन तय स्थान, यानी गर्भगृह में, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती का पूजन करेंगे। मुस्लिम पक्ष को भोजशाला के संरक्षित परिसर में ही जुमे की नमाज अदा करने के विकल्प दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार नमाज सांकेतिक होगी। नमाज अदा करने वालों की सूची मुस्लिम पक्ष कलेक्टर को देगा, जिसके आधार पर पास जारी किए जाएंगे। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने बताया कि कोर्ट के फैसले का पालन किया जाएगा। हिंदू पक्ष बोले-अखंड पूजन होगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले में अखंड पूजन को रोकने को लेकर कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया है। दोपहर के समय भी पूजन होगा। हिंदू समाज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूजन करेगा।’- गोपाल शर्मा, संरक्षक महाराजा भोजन स्मृति बसंतोत्सव समिति मुस्लिम पक्ष ने कहा-नमाज तय जगह पर.. कोर्ट ने फैसले में तय किया है कि 1 से 3 बजे तक तय स्थान पर नमाज हो। हम तय स्थान व समय पर ही नमाज पढ़ेंगे। प्रशासन का सहयोग करेंगे। प्रयास करेंगे कि ज्यादा समाजजन नमाज में शामिल हो।’-अब्दुल समद, सदर, मुस्लिम समाज, धार शहर काजी ने कहा-यहां भाईचारा है… यहां पर हिंदू-मुस्लिम एक है। भाईचारा है। मुस्लिम समाज कोर्ट नहीं गया था। कलेक्टर से बात की है, इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही है। अभी हमारे वरिष्ठों से बात होना बाकी है।’-यकार सादिक, शहर काजी, धार प्रभारी मंत्री छुट्टी पर… जिले में तनाव की स्थिति के बीच प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अवकाश पर चले गए हैं। उनकी ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उन्होंने परिवार में निधन के कारण छुट्टी ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *