पुरानी रंजिश में चाय की दुकान पर जानलेवा हमला:कुल्हाड़ी और चाकू के हमले में युवक गंभीर घायल

बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। ईश्वरपुरा निवासी सुरेन्द्र (41) पर चाय की होटल के पास जानलेवा हमला किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि ईश्वरपुरा क्षेत्र में पावर हाउस के पास स्थित एक चाय की होटल पर सुरेन्द्र बैठा हुआ था। इसी दौरान इलाके के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। सुरेन्द्र ने जब इसका विरोध किया तो पुरानी रंजिश के चलते आरोपी भड़क गए और उस पर हमला कर दिया। घायल के भाई ने बताया कि आरोपियों ने पहले सुरेन्द्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सुरेन्द्र को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर मांगरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *