मौसम ने बदली करवट, डीग में तेज बारिश शुरू:तापमान गिरा, किसानों के चेहरों पर खुशी; फसलों को मिलेगी नमी

डीग जिले में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन ड्राइवरों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। डीग शहर सहित पूरे जिले में तेज गर्जनाओं के साथ बारिश जारी रही। करीब एक हफ्ते से दिन में गर्मी पड़ रही थी, लेकिन इस बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों का कहना है कि यह बरसात उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि यदि यह बारिश नहीं होती तो फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका थी। बारिश से फसलों को आवश्यक नमी मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *