पठानकोट में बरसात के बाद जलभराव:कई जगह पानी में फंसे वाहन, जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पठानकोट में बीती रात से हो रही हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड में फिर से इजाफा हुआ है। पिछले तीन दिनों की धूप के बाद मौसम में यह बदलाव आया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पठानकोट में टाकी चौक फ्लाईओवर के पास हल्की बारिश के बावजूद सड़क पर पानी भर गया। इस जलभराव में एक कार फंस गई, जिससे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकलना पड़ा। यहां देखें दो फोटो… हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। चालकों को हेडलाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ रही है। मौसम में आए इस बदलाव से बीमारियों से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें ताकि बीमारियों से बचा जा सके। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बारिश से सूखी ठंड का प्रकोप कम होगा और लोग मौसमी बीमारियों से बच सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *