बांसवाड़ा में डंपर ने रिटायर्ड मैनेजर को कुचला, मौत:रोड पार करते समय मारी टक्कर, पैर के ऊपर से निकला था टायर

बांसवाड़ा में सड़क हादसे में घायल हुए रिटायर्ड मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। इलाज के लिए उन्हें उदयपुर ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में 66 साल के बलवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई और दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे शहर के डायलाब मार्ग पर सर्किट हाउस के सामने की है। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी स्पीड में आ रहे डंपर ने कुचल दिया था। पैर के ऊपर से निकला टायर, चिथड़े उड़ गए थे सीआई बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया कि बलवीर सिंह ठीकरिया में लैम्पस मैनेजर के पद पर रह चुके हैं। वे शहर के शिव मार्ग पर रहते थे। गुरुवार दोपहर 1 बजे वे डायलाब मार्ग पर आए ​थे। इसके बाद सर्किट हाउस के सामने वाली सड़क पार कर जा रहे थे। तभी स्पीड में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ड्राइवर उनके पैर पर से निकल गया। हादसा इतना भयंकर था कि उनके पैर के चिथड़े उड़ गए। उन्हें शहर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी हालत देखते हुए उदयपुर रैफर किया गया था। लेकिन, बीच रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गइ और मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *