डौंडी| ग्राम दिघवाड़ी में 23 जनवरी से दो दिवसीय मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रात्रि में नर्राटोला का नाच रखा गया है। सरपंच धर्मेंद्र मंडावी व पंच गणेश्वर गावड़े ने बताया कि मेला ग्राम की पारंपरिक संस्कृति और आस्था से जुड़ा आयोजन है।


