कोटा के रानपुर थाना इलाके में एक महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है।
ये लिखा सुसाइड नोट में लिखा
‘मुझे माफ कर देना सब लोग, मैं मेरी मर्जी से मार रही हूं। किसी की कोई गलती नहीं है। मेरी सोच ही खराब हो गई। मेरी सोची मुझे जीने नहीं दे रही। मरने की कभी सोचा भी नहीं था। पर 8 दिन से नींद भी नहीं आ रही। 2 महीने से खुद से ही परेशान हो गई हूं। हर चीज में ज्यादा सोचने लग गई। मरने की सोच सोच कर इतना परेशान हो गई की नींद में हाथ पैर धुजने लग गए। मेरे पति और ससुराल वाले की कोई भी गलती नहीं है। मेरे पति तो इतने अच्छे हैं कि मेरा और बच्चों का बहुत ध्यान रखा,पर मैं मेरी सोच मुझे जीने नहीं दे रही। मैंने बहुत हिम्मत करी जीने पर रोज-रोज हिम्मत टूट जाती है। टीना मृतका टीना (27) रानपुर इलाके में रहती थी। गुरुवार को अपने मकान में फांसी पर लटकी मिली। आज न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चेरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। टीना के पीहर पक्ष ने सुसराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बड़े भाई मनीष ने बताया की टीना की शादी को 5 साल हो चुके।उसके 2 बेटियां है। बड़ी बेटी 4 साल की, छोटी बेटी अभी 2 महीने की है। टीना कुछ महीने से परेशान लग रही थी। हालांकि उसने परेशानी वाली बात नहीं बताई। गुरुवार शाम 6बजे करीब उसके मौत की सूचना मिली। हमें ये पता नहीं घटना के वक़्त घर पर कौन कौन था। किन कारणों से उसकी मौत हुईं। ससुराल में छोटी मोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। हमने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुसाइड नोट में उसने इच्छा से मरना लिखा है इससे ऐसा लगता है उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। टीना 3-4 दिन में फोन पर बात करती थी। जबसे दूसरी बेटी हुईं है तब से परेशान थी। पति जॉनी राठौर ने बताया की उसके खल चुरी की दुकान है। गुरुवार दोपहर 2 बजे पत्नी टीना ने चाय बनाकर पिलाई थी। मेरे पिता कनवास जा रहे थे तो उसने बड़ी बेटी को तैयार किया। फिर में दुकान चला गया। साढ़े 6 बजे दुकान से घर आया। उसी समय चाची ने टीना के गेट नहीं खोलने की बात बताई। मैंने आवाज लगाई तो बेटी रोनी लगी। इतने में चाचा का लड़का मनीष भी वहां आ गया। उसने दूसरे मकान में जाकर अंदर से गेट खोला, देखा तो टीना फंदे पर लटकी हुईं थी। उसे तुरंत नीचे उतरकर हॉस्पिटल लाए। तनाव जैसी कोई बात नहीं थी।
रानपुर थाना SI भीम सिंह ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें निजी कारण से परेशान होकर मौत को गले लगाना बताए है। पीहर पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।


