अमृतसर में बेटियों की शादी के लिए सौंपे चेक:8 परिवारों को दिए 1-1 लाख, सबरत दा भला ट्रस्ट दे चुका 92 बेटियों को शगुन

अमृतसर में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की 8 बेटियों की शादी के लिए एक-एक लाख रुपए के चेक भेंट किए। यह सहायता ट्रस्ट की ‘बाढ़ प्रभावित विवाह योजना’ के तहत दी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक और समाजसेवी डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय विशेष रूप से सरहदी क्षेत्र पहुंचे थे। डॉ. ओबरॉय ने बताया कि ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कुल 300 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आज अमृतसर की 8, तरनतारन की 27 और फिरोजपुर की 21 बेटियों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान करने के बाद, ट्रस्ट अब तक कुल 92 शादियां संपन्न करवा चुका है। 28 जनवरी को फाजिल्का में होगा चेक वितरण डॉ. ओबरॉय ने यह भी बताया कि आगामी 28 जनवरी को फाजिल्का क्षेत्र की 24 और बेटियों के विवाह का खर्च उनके माता-पिता को सौंपा जाएगा। उन्होंने इस कार्य में सिएटल (यूएसए) की साध संगत और ट्रस्ट की सिएटल इकाई के पदाधिकारियों के विशेष योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने कहा कि वह जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा बाढ़ प्रभावित कई परिवारों में शादियां होने वाली थीं लेकिन पानी सब कुछ बहाकर ले गया। इसीलिए उन्होंने परिवारों को कुछ सहायता राशि देने का निर्णय किया ओर उसी के तहत काम कर रहे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *