डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, रास्ते में तोड़ा दम

चूरू में रतनगढ़ थाना क्षेत्र में गांव लोहा के पास एक तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से 40 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मेगा हाईवे पर हुआ।
पुलिस के अनुसार गांव भोजासर निवासी भवानी सिंह (40) अपनी बाइक पर घर जा रहे थे। गांव लोहा के पास सामने से आ रहे डम्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भवानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल भवानी सिंह को जालान अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि रतनगढ़ संगम चौराहा के पास पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *