भोपाल में युवक ने बंद घर में फांसी लगाई:छोटे भाई ने घर में तलाशा तब मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले समसगढ़ गांव के युवक ने कई दिन से बंद एक घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके छोटे भाई ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चंदन मालवीय (24) पुत्र स्वर्गीय जमना प्रसाद मालवीय ग्राम समसगढ़ में मां और छोटे भाई तथा बहन के साथ रहता था। चंदन एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज की बस चलाता था। हर रोज की तरह सुबह जल्दी उठा लेकिन काम पर नहीं गया और घर के पास में स्थित अपने पुराने और बंद मकान में चला गया। भाई ने गांव वालों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा जहां उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। नौ बजे तक जब चंदन घर से नहीं निकला तो छोटा भाई तलाश करने दूसरे घर पहुंचा। जहां उसने भाई के शव को फंदे पर लटका देख गांव वालों को मदद के लिए बुलाया। बॉडी को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *