बुरहानपुर में 131 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग:25 जनवरी को समारोह में बकाया निशक्तजनों को भी मिलेंगे कृत्रिम अंग

बुरहानपुर में दिव्यांगता मुक्त भारत अभियान के तहत कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20 जनवरी से शुरू हुए इस शिविर में अब तक 131 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान आज (23 जनवरी) भी जारी रहा। सामाजिक न्याय व निशक्तजन कल्याण विभाग के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कृत्रिम अंग तैयार कराए जा रहे हैं। इस शिविर का आयोजन जन जागृति संस्था, रोटरी क्लब, जायंट्स ग्रुप ऑफ इंदौर, सेवा प्रदाता संस्था महावीर सेवासदन कोलकाता और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यहां दिव्यांगजनों का निशुल्क परीक्षण कर अंग प्रत्यारोपण किया जा रहा है। कुछ दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग अभी तैयार हो रहे हैं, जिन्हें आज भी वितरित किया जाएगा। शेष बचे दिव्यांगजनों को 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे एक समारोह आयोजित कर कृत्रिम पैर, केलिपर्स और कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपित किए जाएंगे। जनजागृति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील होंगे। कलेक्टर हर्ष सिंह और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सामाजिक न्याय के उप संचालक दुर्गेश कुमार दुबे ने बताया कि यह शिविर सभी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जनजागृति संस्था की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन कमजोर नहीं, बल्कि स्वयं एक शक्ति हैं। दिव्यांगजनों का परीक्षण कोलकाता से आई डॉ. एसएस प्रभाकर की टीम द्वारा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *