शाजापुर में सरस्वती पूजन के साथ निकला पथ संचलन:नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर शहरवासियों ने किया स्वागत; राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

शाजापुर शहर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और मां सरस्वती के पूजन के अवसर पर दुपाड़ा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ने पथ संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मां सरस्वती के पूजन से हुई शुरुआत कार्यक्रम का आगाज स्कूल परिसर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। स्कूल के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना कर उनसे ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद हायर सेकेंडरी मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरा। नारों से गूंजी शहर की गलियां पथ संचलन के दौरान अनुशासन देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर कतारबद्ध तरीके से चल रहे थे। पूरे रास्ते “भारत माता की जय” और “नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यह रैली बस स्टैंड, फव्वारा चौक, नई सड़क, आजाद चौक और सोमवारिया बाजार जैसे प्रमुख रास्तों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। शहरवासियों ने किया स्वागत जैसे ही बच्चों का यह दल शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरा, नगरवासियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और अपने संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा करना था। राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन रैली के वापस स्कूल पहुंचने पर सभी ने मिलकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *