गांव से खेती के लिए पंप लेने आया था युवक:कार ड्रायवर रुपए से भरा बैग ले भागा, गिरफ्तार

जूनी इंदौर में एक युवक से उसके परिचित ने धोखाधड़ी कर दी। युवक कार से उतरकर बाथरूम गया तो उसका रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि जगन झेतरिया, निवासी बुरहानपुर, की शिकायत पर उसके परिचित शुभम इंगले के खिलाफ गुरुवार को चोरी के मामले में एफआईआर की गई है। जगन के मुताबिक वह देवश्री टॉकीज के पास लोहामंडी में बाथरूम जाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान आरोपी शुभम कार में रखा 1 लाख 7 हजार रुपये से भरा बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गया। जगन ने बताया कि वह गुरुवार को बुरहानपुर से इंदौर आए थे। उन्हें बोरिंग के लिए पंप लेना था, इसके लिए रुपये उनके पास रखे थे। शुभम गांव का परिचित है और इंदौर में कार टैक्सी चलाता है, इसलिए उसे साथ में ले लिया। शुभम द्वारा घटना किए जाने के बाद उसे कई बार कॉल किया, लेकिन उसने मोबाइल नहीं उठाया। जगन ने अपने परिचित संतोष को मामले की जानकारी दी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर कैफे में हुई चोरी संयोगितागंज इलाके में एक कैफे में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक कुंज बिहारी का श्रृंदानंद मार्ग स्थित गुरुकृपा कैफे में बदमाशों ने चोरी की। बदमाश यहां से पान मसाला, सिगरेट और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं एरोड्रम इलाके में भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। महेश मालवीय, निवासी केदार नगर, की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि महेश रात में जब अपने घर आए तो सामान बिखरा पड़ा था। आरोपियों ने घर से सोने के जेवर और चांदी चुराकर ले गए। हालांकि महेश ने अभी पुलिस को यह जानकारी नहीं दी है कि उनके यहां से कितना माल चोरी हुआ है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *